हिंदी
गोरखपुर: गोरखपुर के एसएसपी डॉ गौरव कुमार ग्रोबर ने बुधवार देर रात बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले किये हैं। एसएसपी ने निरीक्षक सहित कई उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया। साथ ही कई दरोगा लाइन भेजे गए तो कुछ को लाइन में नई जिम्मेदारी दी गई।
गोरखपुर एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए महकमे में बड़ा फेरबदल किया है।
इन पुलिसकर्मियों के हुए तबादले-



तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक जितेंद कुमार सिंह को लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया तो स्यामनन्द को साइबर थाने की जिम्मव्दारी दी गई। संदीप यादव को साइबर थाना में तैनाती दी गई । उसकी क्रम में उपनिरीक्षक विवेक चतुर्वेदी को ख़जनी से रामगढ़ ताल, कमरेंद्र को पिपरौली चौकी प्रभारी बनाया गया।

वहीं हरिशंकर यादव गिडा थाना, बाल गंगा धर शुक्ल गिडा थाना, लालचंद राजकुमार कुमार को पिपराइच भेजा गया तो राम गिरीश हरेंद्र यादव सहित 55 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर जिम्मेदारी दी गई।
एसएसपी ने ट्रांसफर हुए सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल नवीन तैनाती पर जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है।
Published : 12 December 2024, 9:38 AM IST
Topics : DynamiteNews Gorakhpur HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist SSP Sub Inspectors transfer TrendingNews