मैनपुरी में महिला से दुष्कर्म में मंहत को गिरफ्तार, आश्रम में की थी ये घिनौनी वारदात

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कुरावली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी में गुरूवार को मंहत को गिरफ्तार किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट



मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक बड़ी खबर है। यहां दुष्कर्म के मामले में फ़रार चल रहे महंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी के आदेश पर कुरावली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी में गुरूवार को मंहत अजय दास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी महंत को कोर्ट में पेश किया। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यह मामला थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम प्रेमपुरा धाम की है। आरोप है कि प्रेमपुरा धाम के महंत अजय दास ने आश्रम में ही एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़ित महिला अपनी समस्या और पीड़ा लेकर महंत के पास परामर्श और मदद के लिये गई थी लेकिन महंत ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

यह भी पढ़ें | BIG BREAKING: भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर से घुसपैठ, चीनी नागरिक गिरफ्तार, जानिये पूरा अपडेट

दुष्कर्म पीड़ित महिला इंसाफ की गुहार लेकर अदालत पहुंची थी। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी महंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़िता ने न्याय के किए एसपी से भी गुहार लगाई थी। 

यह भी पढ़ें | सिद्धार्थनगर गईं महराजगंज की दो महिलाओं से छेड़खानी, पुलिस टीम को बनाया बंधक

एसपी के आदेश के बाद कुरावली पुलिस ने गुरूवार को आश्रम के पास से महंत को गिरफ्तार किया। 

महंत को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश। महंत की गिरफ्तारी से आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं में हड़कंप मचा हुआ है और स्थानीय लोग भी सकते में हैं।










संबंधित समाचार