हिंदी
प्रयागराजः शनिवार को सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज पहुंचे हैं। जहां एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से परेड मैदान पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी यहां पर खास कैंप में 300 विशेष दिव्यांगजन से मन की बात करेंगे। इसके अलावा 297 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का भी शिलान्यास करेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद दोनों जिलों में मोदी का यह पहला दौरा है।
Prime Minister Narendra Modi distributes assistive aids&devices to senior citizens & the differently-abled, at a distribution camp in Prayagraj. pic.twitter.com/rbX2VHEtzB
— ANI UP (@ANINewsUP) February 29, 2020
इसके साथ ही हेलीकॉप्टर से चित्रकूट रवाना होंगे। वहां से बमरौली एयरपोर्ट लौटकर शाम को भारतीय वायुसेना के विशेष वायुयान से दिल्ली लौट जाएंगे। पीएम मोदी का स्वागत करने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दस बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
Published : 29 February 2020, 11:51 AM IST
Topics : Disabled people mann ki baat PM Modi Prayagraj uttar pradesh उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन पीएम मोदी प्रयागराज मन की बात