हिंदी
पटना: बिहार में मंगलवार को नीतीश सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हो गया है। नीतीश सरकार में 17 नये नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन भी शामिल हैं।भाजपा कोटे से नौ और जदयू कोटे से आठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।
भाजपा कोटे से शाहनवाज हुसैन के अलावा नीरज कुमार सिंह को भी मंत्री बनाया गया है। वहीं जदयू कोटे से संजय झा, मदन सहनी ने मंत्री पद की शपथ ली।
नीतीश कैबिनेट में शामिल नये मंत्री
1. शाहनवाज हुसैन - BJP
2. श्रवण कुमार – JDU
3. मदन सहनी - JDU
4. प्रमोद कुमार - BJP
5. संजय झा - JDU
6. लेसी सिंह - JDU
7. सम्राट चौधरी - BJP
8. नीरज सिंह - BJP
9. सुभाष सिंह - BJP
10. नितिन नवीन - BJP
11. सुमित कुमार सिंह - निर्दलीय
12. सुनील कुमार - JDU
13. नारायण प्रसाद - BJP
14. जयंत राज - JDU
15. आलोक रंजन झा - BJP
16. जमा खान - JDU
17. जनक राम - BJP
बिहार मंत्रिमंडल में मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई हैं।
मंत्रीमंडल विस्तार के साथ ही अब नीतीश कैबिनेट में मुख्यमंत्री के अलावा कुल 30 मंत्री हो गए हैं।
Published : 9 February 2021, 2:03 PM IST
Topics : bihar Cabinet expansion Nitish Kumar कैबिनेट विस्तार नीतीश कुमार बिहार मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण शहनवाज हुसैन