हिंदी
नई दिल्ली: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के मौके पर मची भगदड़ और इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की घटना पर संसद में विपक्षी दलों का जबरदस्त हंगामा जारी है। संसद की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों में विपक्षी नेता महाकुंभ हादसे पर चर्चा की मांग पर अड़े हुए हैं।
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना और इसमें हुई मौतों को लेकर चर्चा की मांग करते हुए वेल में आ गए हैं।
संसद में विपक्षी पार्टियां प्रयागराज महाकुंभ हादसे में मौतों को लेकर आक्रामक हैं। विपक्ष प्रयागराज महाकुंभ हादसे में मौतों को लेकर चर्चा की मांग कर रहा है।
महाकुंभ भगदड़ पर लोकसभा और राज्य सभा में विपक्ष का जबरदस्त हंगामा#Budget2025 #MahakumbhStampede #ParliamentBudgetSession2025 pic.twitter.com/I61xexkJRE
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 3, 2025
विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी और हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही जारी है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में आज शामिल हो सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी दोपहर एक बजे के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल सकते हैं।
Published : 3 February 2025, 11:34 AM IST
Topics : Big News Budget 2025 budget Session Delhi Dynamite News Latest News Mahakumbh Mauni Amavasya Parliament Top News