हिंदी
गोरखपुर: (Gorakhpur) नेपाल (Nepal) के तानाहुन जिले में शुक्रवार को पोखरा से काठमांडू (Kathmandu) जा रही भारतीय टूरिस्ट बस (Tourist Bus) नदी (River) में गिर गई। हादसे (Road Accident) में महाराष्ट्र के 27 यात्रियों की मौत हो गयी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हादसे के बाद भारत नेपाल सीमा पर मेडिकल टीम अलर्ट पर हैं, शवो को ग्रीन चैनल के माघ्यम से गोरखपुर लाया जा रहा हैं।
- नेपाल के चितवन से गोरखपुर के ड्राइवर मुर्तजा और कुशीनगर के कंडक्टर रामजीत का शव वाहन से नेपाल भारत बार्डर के लिए निकल चुके हैं।
- यात्री बस से महाराष्ट्र के यात्रियों को सुरक्षित नेपाल भारत पहुंचाया जा रहा है।
- यात्रियों को पुलिस स्कार्ट और एडीएम की देखरेख में गोरखपुर लाया जाया जाएगा।
- बार्डर पर सभी यात्रियों के लिए भोजन सहित अन्य सभी आवश्यक इंतजाम जिला प्रशासन द्वारा किया गया।
- महराजगंज डीएम ने बताया कि शाम 4 बजे तक सभी महराजगंज पहुंच जाएंगे
- महराजगंज दोनों शव के पहुंचने पर मुर्तजा के शव को गोरखपुर और रामजीत के शव को कुशीनगर के लिए पुलिस स्कार्ट के साथ ग्रीन चैनल के माध्यम से रवाना किया जाएगा ।
- यात्रियों के महराजगंज पहुंचने पर उनके खाने-पीने की व्यवस्था के बाद उन्हे गोरखपुर रवाना किया जाएगा
- महराजगंज प्रशासन की ओर से बार्डर पर 6 शव वाहन, 11 एंबुलेंस और एक 42 सीटर की व्यवस्था की गयी है।
- बार्डर पर मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया है।

- जिला प्रशासन और पुलिस अंतराष्ट्रीय सीमा पर अलर्ट मोड में तैनात है।
- सभी घायल यात्रियों को फिलहाल काठमांडू हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है, उनके स्वस्थ्य हाेते ही सभी को वापस लाया जाएगा
- महाराष्ट्र के यात्रियों के शव को पोस्टमार्टम के बाद नेपाल से ही एयरलिफ्ट कर महाराष्ट्र भेजा जाएगा।
Published : 24 August 2024, 1:36 PM IST
Topics : Accident Alert Border Medical Team nepal अपडेट अलर्ट नेपाल हादसा मेडिकल टीम सीमा