हिंदी
निचलौल थाना क्षेत्र के रामचन्द्रही गांव में शादी समारोह के दौरान दबंगों ने नेपाल से आई बारातियों और घरातियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दुल्हन के घर में घुसकर लूटपाट का भी आरोप है। दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं।
महराजगंज में शादी समारोह में लूटपाट
Maharajganj: जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचन्द्रही गांव में एक शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब गांव के ही कुछ दबंगों ने नेपाल से आई बारातियों और घरातियों पर अचानक हमला बोल दिया। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हमले के दौरान दुल्हन के घर में घुसकर मारपीट और जेवर लूटने का भी आरोप लगाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामचन्द्रही निवासी शंभू पुत्र स्वर्गीय बसंत की पुत्री का विवाह 26 फरवरी को संपन्न हो रहा था। शादी का कार्यक्रम शांतिपूर्वक चल रहा था और जयमाल की तैयारियां हो रही थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि गांव के लगभग एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर बारातियों और घरातियों पर हमला कर दिया।
महराजगंज में ऐसा क्या हुआ? 241 आंगनबाड़ी केंद्रों पर गिरी गाज, जानिये पूरा मामला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने महिलाओं और बुजुर्गों को भी नहीं बख्शा। दुल्हन के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की गई और घर में रखे जेवर व अन्य कीमती सामान लूट लिए गए। अचानक मचे हंगामे के बीच पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शादी की शेष रस्में पूरी कराई गईं।
बताया जा रहा है कि जब जयमाल के बाद नेपाल से आई बारात वापस लौट रही थी, तब सुनसान रास्ते में एक बार फिर बारातियों को रोककर मारपीट की गई। आरोप है कि गाड़ियों में रखे दुल्हन के जेवर और अन्य सामान भी छीन लिए गए।
बैंक की दबंगई से तंग आकर ग्राहक ने शाखा में खुद को लगाई आग, मचा हड़कंप, बैंक मैनेजर फरार
पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत निचलौल थाने में दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।