Nepal Violence: आखिरकार तीन बाद खुला Indo-Nepal Border, बाजार में खरीदारों की भीड़
नेपाल में जारी हिंसा के बीच राहत देने वाली खबर सामने आई है, तीन दिन से बंद भारत-नेपाल बॉर्डर को आखिरकार खोल दिया गया हैं। तीन दिन की सख्ती के बाद गुरुवार को अलीगढ़वा सीमा पर थोड़ी नरमी दिखाई गई। सीमा खुलते ही हजारों की संख्या में नेपाली नागरिक अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए उमड़ पड़े।