Mumbai: ग्रिड फेल होने की जांच करायेगी केंद्र-राज्य सरकार, तीन घंटे बाद मुंबई में बिजली बहाल

मुंबई में ग्रिड फैल होने के कारण तीन घंटे बाद बिजली वापस लौट आयी है। केंद्र और राज्य सरकार ने इस घटना की जांच कराने का फैसला किया है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..

Updated : 12 October 2020, 3:54 PM IST
google-preferred

मुंबई: ग्रिड फैल होने के मुंबई समेत यहां के कई उपनगरों में तीन-चार घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित हो गयी थी। अब विद्युत आपूर्ति फिर से शुरू हो गयी है। महाराष्ट्र राज्य समेत केंद्र सरकार ने इश मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है। मुंबई में इस तरह का अपने आप में पहला संकट है।

मुंबई देश का ऐसा शहर है, जहां अमूमन 24 घंटों बिजली की निर्बाध आपूर्ति होती है। ऐसे में अचानक बिजली गुल होने से पूरे शहर और उपनगरों के लोगों की समस्याओं को आसानी से समझा जा सकता है। 

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बताया कि मुंबई में बिजली की आपूर्ति को काफी हद तक बहाल कर दिया गया है, 2000 मेगावाट में से लगभग 1900 मेगावाट बहाल हो गयी है, शेष जल्द ही बहाल हो जाएगी। राष्ट्रीय ग्रिड ठीक है, समस्या राज्य ग्रिड के कुछ हिस्सों में थी। 

टाटा पावर के ग्रिड में अचानक आयी खराबी के कारण मुंबई की बिजली ठप हो गई थी। इसके कारण लोकल ट्रेनों के आवगमन के अलावा जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया था। अब बिजली बहाल हो गयी है। कुछ क्षेत्रों में अब भी समस्या बतायी जा रही है लेकिन बीएमसी कमिश्नर ने दावा किया कि कुछ ही मिनटों में पूरी मुंबई में बिजली आ जाएगी। 

मुंबई में पावर ग्रिड फेल होने की वजह से लोकल ट्रेन समेत जहाँ ज्यादातर सेवाएं बाधित हुई वहीं हवाई सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। मुंबई से हवाई सेवाएं सामान्य रूप से चल रहा है लेकिन मुंबई की सेंट्रल, वेस्टर्स और हार्बर लाइन की लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुई है। जिसकी वजह से लोगों को रेलवे ट्रैक पर पैदल चलकर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। 
 

Published : 
  • 12 October 2020, 3:54 PM IST

Advertisement
Advertisement