हिंदी
मुंबई: शेयर बाजार में गुरुवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 107.4 अंक चढ़कर 60,454.37 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 42.6 अंकों की बढ़त के साथ 18,046.35 अंक पर खुला।
हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 101.87 अंकों के उछाल के साथ 26,327.18 और स्मॉलकैप सूचकांक 106.88 अंक बढ़कर 29,999.25 अंक पर खुला।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 224.11 अंक टूटकर 60346.97 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 66.30 अंक उतर कर 18003.75 अंक पर रहा। (वार्ता)
Published : 15 September 2022, 1:39 PM IST
Topics : Bombay Stock Change business Mumbai National Stock Change share market कारोबार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज मुंबई शेयर बाज़ार