हिंदी
मऊ: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद बाहुबली माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को गुरूवार को मऊ जेल में पेश किया गया। गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामलों में वांछित मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया था।
ॉमुख्तार पर गैंगस्टर ऐक्ट के तहत केस दर्ज है और इसी केस में सुनवाई के लिये उसे मऊ की एमपी एमएलए कोर्ट लाया गया।
बता दें कि गैंगस्टर ऐक्ट के तहत केस में आरोप तय करने की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 15 सितंबर की तारीख निर्धारित की थी।
फर्जी हथियार मामले में मुख्तार अंसारी समेत चार लोगों पर गैंगस्टर ऐक्ट के तहत मऊ के दक्षिण टोला थाने में केस दर्ज किया गया था। अभी मुख्तार यूपी की बांदा जेल में बंद हैं।
Published : 15 September 2022, 1:03 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश एमएलए कोर्ट एमपी गैंगस्टर पुलिस मऊ मुख्तार अंसारी
No related posts found.