हिंदी
रायबरेली: जिले के सिविल लाइंस स्थित एक स्थानीय होटल में प्रजापति उत्थान महासभा रायबरेली द्वारा मेधावी छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट चंद्रिका प्रसाद ने समाज के मेधावी छात्रों को कभी न रुकने और निरंतर चलते रहने और बिना थके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की बात कही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद किशोरी लाल शर्मा उपस्थित हुए।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक प्रजापति उत्थान महासभा रायबरेली के अध्यक्ष अवधेश प्रजापति ने सांसद किशोरी लाल शर्मा का गर्मजोशी व ताजपोशी के साथ पगड़ी पहनाकर व तलवार भेंट कर स्वागत किया। साथ ही जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी का स्मृति प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद किशोरी लाल शर्मा ने प्रजापति समाज के पुरोधा व संविधान निर्माण समिति के सदस्य रत्नप्पा प्रजापति कुम्हार व दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर किया। इसके बाद मेधावियों और जनपद कार्यकारिणी के पदाधिकारी व गैर जनपद से आए हुए समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि प्रजापति समाज अत्यंत सरल स्वभाव व मेहनती किस्म का समाज है, जो जागरूक होने के साथ आज शिक्षा के क्षेत्र निरन्तर आगे बढ़ा रहा है। सांसद ने समाज के साथ-साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने और उनकी हर संभव मदद करने को लेकर आश्वासन दिया। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के शीर्ष तीन मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन कर रहे बी डी चक्रवर्ती ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को आगे बढ़कर समाज का दीपक बनकर नाम रोशन करने का विस्तार व रायबरेली के सभी 18 ब्लॉकों से आये हुए मेधावियों को संकल्प लेकर स्वेच्छा से स्वीकार करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ संरक्षक शिवबालक प्रजापति, रामप्रकाश प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, सतीश प्रजापति, राजाराम प्रजापति, रामदीन प्रजापति, महामंत्री रोहित प्रजापति, एडवोकेट अनिल प्रजापति, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रजापति, पंकज प्रजापति (पूर्व जिलाध्यक्ष), प्रोफेसर रामशिव प्रजापति, राकेश प्रजापति (पूर्व जिपंस), ममता प्रजापति (महिला उपाध्यक्ष), दिनेश प्रजापति, सतीश प्रजापति, विनोद प्रजापति, मनोज प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में प्रजापति समाज के लोग एकत्रित हुए।
Published : 22 July 2024, 6:14 PM IST
Topics : Dynamite News Kishori Lal Sharma news prajapati samaj Raebareli किशोरीलाल शर्मा प्रजापति उत्थान महासभा रायबरेली