मिर्जापुर: बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने मां विंध्यवासिनी के आगे शीश नवाया

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन- पूजन किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 15 April 2024, 2:03 PM IST
google-preferred

मिर्जापुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद अरुण सिंह विंध्याचल धाम पहुंचे और मां विंध्यवासिनी का दर्शन -पूजन किया। इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर  पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें: यूपी के लिये BSP ने जारी की 16 उम्मीदवारों की सूची

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पवन खेड़ा को देश मे नही मिर्जापुर में आकर देखना चाहिए। विकास कितना हुआ पवन खेड़ा जी आँख क्यो बंद कर रखे है।

कांग्रेस ने 6 दशक तक राज्य की गरीब जनता को लूटने का काम किया।

पवन खेड़ा के  बीजेपी के संकल्प पत्र को माफीनामा संकल्प पत्र के बयान पर अरुण सिंह ने कहा कि पवन खेड़ा को मिर्जापुर में आकर देखना चाहिए कि मिर्जापुर में 50000 शौचालय बनवाए गए हैं । नल से जल 3 लाख 49 हजार पहुंचाया गया। राहुल गांधी को आकर देखना चाहिए कि  3 लाख 12000 उज्ज्वला योजना दिया गया है। इसके साथ ही आवास योजना एवं अन्य योजनायों से जनपद के लोगों लाभान्वित किया गया है। 

उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव को विकास और आंकड़े की बात करनी चाहिए। कांग्रेस और सपा जाति और धर्म की बात करते हैं।  इनकी मूल सोच कभी विकास के नहीं रहा है। अखिलेश यादव के समय 100 से अधिक दंगे होते थे। टूटी सड़कें थी,  बिजली नहीं आती थी कानून का राज्य समाप्त हो गया था। हर तरफ जंगल राज्य था।

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की सभी सीट भारतीय जनता पार्टी जीतेगी और अबकी बार 400 पार फिर मोदी सरकार यह नारा चरितार्थ होने वाला है।

 

Published : 
  • 15 April 2024, 2:03 PM IST

Advertisement
Advertisement