हिंदी
मथुरा: देश के उत्तरी हिस्से में अब भी मौसम में सर्दी का प्रभाव होने के कारण जहां अभी होली मनाने को लेकर काेई हलचल नहीं है वहीं कान्हा की नगरी में होली (Holi) का धूम धड़ाका तेज होने लगा है क्योंकि कहा जाता है कि नन्द जू के आगन में हर दिन बस होली है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मन्दिरों मे तो होली बसंत के शुरू होने के साथ से ही चल रही है इस दिन विभिन्न मन्दिरों में होली का डाढ़ा गाड़ दिया जाता है और उसी दिन से गर्भगृह में श्यामाश्याम की गुलाल (Gulal) की होली के बाद रोज राजभोग सेवा में मन्दिरो के गर्भगृह से जगमोहन में मौजूद भक्तों में यही गुलाल प्रसाद स्वरूप डाला जाता है।
अलग अलग तिथियों से मन्दिर (Temple) के जगमोहन या चैक में होली के रसिया का गायन शुरू हो जाता है। रंग भरनी एकादशी से मन्दिरों मे श्यामसुन्दर और किशोरी जी रंग की होली खेलते हैं तथा भक्तों में भी यह रंग प्रसादस्वरूप पड़ता है।
Published : 6 March 2024, 2:58 PM IST
Topics : holi celebrations Kanha city Mathura कान्हा धूम धड़ाका मथुरा मौसम सर्दी होली
No related posts found.