Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, देखिए पूरी लिस्ट

महाराष्ट्र में रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। बीजेपी के साथ सहयोगी एनसीपी और शिवसेना के विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 December 2024, 6:13 PM IST
google-preferred

मुंबई: महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार के कैबिनेट का रविवार को विस्‍तार हो गया है। नागपुर में आयोजित एक समारोह में नए मंत्रियों ने पद की शपथ ली। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस दौरान महायुति गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी (BJP), अजित पवार की एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के विधायकों ने शपथ मंत्री पद की शपथ ली। 

शपथ लेने वाले बीजेपी के मंंत्रियों की लिस्ट

  • राधाकृष्ण विखे-पाटिल
  • चंद्रकांत पाटिल
  • चंद्रशेखर बावनकुले
  • गिरीश महाजन
  • मंगल प्रभात लोढ़ा
  • पंकजा मुंडे
  • अतुल सावे
  • अशोक उइके
  • आशीष शेलार
  • गणेश नाइक
  • शिवेंद्रराजे भोसले
  • संजय सावकारे
  • जयकुमार गोर
  • आकाश फुंडकर
  • माधुरी मिसाल
  • प्रकाश अबितकर
  • मेघना बोर्डिकर

शिवसेना (शिंदे गुट) से इन नेताओं ने ली शपथ

  • गुलाबराव पाटिल
  • संजय राठौड़
  • दादा भुसे
  • उदय सामंत
  • शंभुराज देसाई
  • भरत गोगावले
  • संजय शिरसाट
  • आशीष जयसवाल
  • योगेश कदम

एनसीपी (अजित पवार गुट) से शपथ लेने वाले नेता

  • हसन मुशरिफ
  • धनंजय मुंडे
  • दत्तात्रय भरणे
  • आदिति तटकरे
  • नरहरी झिरवाल
  • माणिकराव कोकाटे
  • मकरंद जाधव-पाटिल
  • बाबासाहेब पाटिल
  • इंद्रनील नाइक

फडणवीस ने 5 दिसंबर को ली थी शपथ 

बता दें मुंबई में पांच दिसंबर को भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जबकि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।