हिंदी
महराजगंज: कोठीभार थाने के एक गांव में कल तड़के दोपहर मुखबिर की सूचना पर बाल विवाह रुकवाने गए महिला कल्याण अधिकारी के कर्मचारियों से खूब कहा सुनी और नोंकझोंक की गई है। सूचना पर बारात लेकर आ रहे लोगो को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार महिला कल्याण विभाग के कर्मियों को गुप्त सूचना मिली कि कोठीभार थाने के एक गांव में दो नाबालिक लड़कियों, जिसमें एक की उम्र 13 तो दूसरी की उम्र लगभग14 वर्ष है। इनका बाल विवाह मध्यप्रदेश के इंदौर में कराया जा रहा था और बाराती भी रास्ते में ही थे।

तत्काल कर्मी अपने टीम के साथ उस गांव में पहुंचे और लड़कियों को कस्टडी में लेकर पुलिस चौकी लाने लगे। तभी मौके पर ग्रामीणों ने इकठ्ठा होकर लड़की को गाड़ी से उतारने का नाटक करने लगे। उस समय ग्रामीणों और कर्मियों से खूब खींचा तानी और नोंकझोंक हुई जिसका फायदा उठाकर एक लड़की मौके से फरार हो गई।
मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह एक लड़की को पुलिस चौकी में लाकर बाल विवाह रुकवाने में सफल रहे।
तब तक सूचना मिलते ही लड़के वाले भटहट से ही बैरंग वापस भाग गए। फिलहाल लड़की को उसी के परिजनों को कस्टडी में देते हुए घर पर सुरक्षा कर्मी की तैनाती करा दी गई है।
Published : 25 September 2024, 1:48 PM IST
Topics : Child Marriage Maharajganj wedding Women Welfare Department इंदौर खींचा तानी बाराती बाल विवाह भटहट महिला कल्याण विभाग