महराजगंज: सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में जिले में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट



महराजगंज: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 51वां जन्मदिन शनिवार को जनपद मुख्यालय के एक मैरिज हाल में बेहद धूमधाम से मनाया गया। 

सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा के पदाधिकारी और नेता जिले भर से जुटे। इस मौके पर एक विशाल केक काटा गया। लोक कल्याण दिवस के रुप में मनाये गये इस जन्मदिन समारोह में संकल्प पत्र को पढ़ 2024 के लोक सभा चुनाव में जी जान से जुट जाने की वचन लिया गया।

सभा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के लिये दीर्घायु जीवन की कामना की। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के साथियों ने अखिलेश यादव के सम्मान में गीत गाये गाये।

जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में विकास के नये आयाम छूने वाले अखिलेश यादव का जन्म दिवस लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सभी योजनाएं सीधे आम जनता व विकास से जुड़ी थीं। अखिलेश यादव के नेतृत्व में यूपी ने विकास की जिन ऊंचाईयों को छुआ वैसा हर किसी के बस की बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि सीएम के रूप में अखिलेश यादव ने एंबुलेंस सेवा, 3 दर्जन से अधिक जनपदों का आमूलचूल परिवर्तन, जिला चिकित्सालय, सड़कें, पानी, बिजली जैसे विकास के अनगिनत कार्य किये। लोहिया व जनेश्वर मिश्र समग्र ग्राम योजना के तहत गांव-गांव का विकास कराया।

उन्होंने कहा कि महराजगंज जिले में पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव में इतिहास रचने का काम किया और पहली बार एक साथ दो-दो सीटों महराजगंज नगर पालिका और सिसवा विधानसभा के अंतर्गत निचलौल नगर पंचायत के चेयरमैन की कुर्सी पर कब्जा जमाया और भाजपा को धूल चटाने का काम किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष शैलेश दूबे उर्फ राजू ने किया। 

समारोह को पनियरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, कृष्णभान सिंह सैंथवार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, सपा के वरिष्ठ नेता श्रवण पटेल, जिला महासचिव समसुद्दीन अली सिद्दीकी, सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी बैजू यादव, जिला उपाध्यक्ष महातम यादव, पारसनाथ यादव, तैय्यब अंसारी, रामललिल मौर्या, अमरनाथ यादव उर्फ लल्ला, श्रीकृष्णा बिंद, अमरजीत सहानी, प्रणय गौतम कन्नौजिया, विजय यादव, जिला कोषाध्यक्ष अतुल पटेल, जिला सचिव राकेश सिंह रिंकू, प्रवीण सिंह, प्रमोद शर्मा, शैलेश सुल्तानिया, रामचन्द बौद्ध, शीला गौतम, गीता रत्ना पासवान, जिला सचिव अमरनाथ यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल चौहान, सपा नेता बब्बू शाही, जिला सचिव भोला यादव, घनश्याम मौर्य, संतोष कृष्ण त्रिपाठी, सिसवा विधानसभा अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, महराजगंज विधानसभा अध्यक्ष नौशाद आलम, पनियरा विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव, फरेन्दा विधानसभा अध्यक्ष रमेश सैनी, नौतनवा विधानसभा अध्यक्ष विक्रमा यादव, जिला पंचायत सदस्य रामअशीष यादव, बिट्टू यादव, बबलू भारती, शुकंतला देवी, राकेश यादव, शमशुल हुदा खान, कुंदन सिंह, संजय निषाद, महेश यादव, ऋषभ दुबे, जावेद अहमद, राकेश यादव, राजाराम भारती, दुर्गा प्रसाद यादव, सुनील त्रिपाठी, जिला कार्यसमिति सदस्य अनमोल अग्रवाल, सुनील मद्देशिया, विमलेश पटेल, संजय यादव, एसरार अहमद, रेहान अली, ह्रदयेश पांडेय आदि ने भी संबोधित किया।










संबंधित समाचार