महराजगंजः गैंगरेप के दो आरोपी भेजे गए जेल, एक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

बीते 20 फरवरी की रात सिसवा स्टेशन पर युवती के साथ हुए गैंगरेप के मामले में कोठीभार पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 25 February 2020, 5:30 PM IST
google-preferred

महराजगंजः 20 फरवरी की रात सिसवा स्टेशन पर मामा के घर पिपराइच जा रही युवती के साथ हुए गैंगरेप के मामले में कोठीभार पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को दुष्कर्म के दो नामज़द आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि एक आरोपित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

सोमवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दिया था। एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। जिसको लेकर कोठीभार पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

गैंगरेप मामले में कोठीभार पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपितों भुअर उर्फ अनिल और लाला उर्फ राहुल श्रीवास्तव को जेल भेज दिया है। फरार चल रहे नामजद आरोपी की तलाशी जारी है।

Published : 
  • 25 February 2020, 5:30 PM IST

Advertisement
Advertisement