महराजगंज: सिसवा नगर के युवक पर थर्ड डिग्री टार्चर करना चौकी इंचार्ज अमित सिंह को पड़ा महंगा, एसपी ने किया लाईन हाज़िर

सिसवा नगर के युवक पर थर्ड डिग्री टार्चर करने का मामला चौकी इंचार्ज अमित सिंह व कांस्टेबल संजय यादव को महंगा साबित पड़ा। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 June 2022, 2:21 PM IST
google-preferred

महराजगंज: कहासुनी के मामले में सिसवा नगर के युवक को रात के अंधेर में थाना कोठीभार के चौकी सिसवा बाजार की चौकी के अंदर मारने-पीटने और उस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर करना चौकी इंचार्ज अमित सिंह को बड़ा महंगा साबित हुआ। एसपी डॉ कौस्तुभ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज को लाईन हाजिर कर दिया है।

चौकी इंचार्ज अमित सिंह लाईन हाज़िर

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शास्त्रीनगर वार्ड के निवासी मनोज श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव व लोहिया नगर वार्ड के निवासी संजय यादव व दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी हुई थी। इस मामले में परसों रात चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने तीनों युवकों को चौकी के अंदर मारा-पीटा और उन पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया।

इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने चौकी इंचार्ज को लाईन हाजिर कर दिया है।

Published : 
  • 18 June 2022, 2:21 PM IST

Advertisement
Advertisement