महराजगंजः एसपी ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पंकज त्रिपाठी के आश्रितों का सम्मान

महराजगंज जनपद स्थित रिर्जव पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर अमर शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 October 2024, 8:03 PM IST
google-preferred

महराजगंजः पुलिस स्मृति दिवस पर रिर्जव पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा अमर शहीद जवानों को सैल्यूट कर सलामी दी गई। शहीदों को श्रद्धासुमन पुष्प चक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि भी दी।

एसपी, एएसपी समेत अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर उनकी वीर गाथाओं को नमन किया। एसपी द्वारा पुलिस महानिदेशक के संदेश को पढ़कर सभी को सुनाया गया। 

शहीद स्व. पंकज के आश्रितों को किया सम्मानित
पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक द्वारा  पुलवामा हमले में शहीद हुए महराजगंज निवासी स्व. पंकज त्रिपाठी को याद करते हुए उनके आश्रितों को स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया गया।

क्यों मनाया जाता है स्मृति दिवस
आज से 65 वर्ष पूर्व भारत की उत्तरी सीमा लद्दाख क्षेत्र में 21 अक्टूबर 1959 को सी0आर0पी0एफ0 बल के 10 जवान नियमित गस्त पर थे। स्वाचालित राइफल व मोटार्स से लैस चीनी सैनिकों द्वारा छल पूर्वक हमारे क्षेत्र में घात लगाकर अचानक गश्ती बल पर हमला किया गया। अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए पुलिस बल की टुकड़ी ने चीनी सैनिकों का डटकर मुकाबला किया।

अप्रतिम वीरता का परिचय देते हुए सी0आर0पी0एफ0 के जवानों ने अपने प्राण की आहूति दी। इन्ही अमर वीर जवानों के याद में हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।

पुलिसकर्मियों ने गंवाई जानें
01 सितम्बर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक सम्पूर्ण भारतवर्ष में कर्तव्य की वेदी पर 216 पुलिसजन ने अपने प्राण न्यौछावर किए, इनमें उ0प्र0 पुलिस के 02 पुलिसजन आरक्षी रोहित कुमार व आरक्षी सचिन राठी सम्मिलित है। आरक्षी स्व. रोहित कुमार थाना नवाबगंज जनपद फतेहगढ़ में तैनात होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। 08 जून 2024 को ग्राम नगला चन्दन में अवैध खनन की सूचना पर पुलिस टीम के साथ गए थे।

आरक्षी रोहित कुमार द्वारा अवैध खनन को रोकने के लिए ट्रैक्टर व जे0सी0बी0 को रोकने का प्रयास किया गया जहां पर ट्रैक्टर चालक द्वारा तेजी से टक्कर मार दिया गया जिसमें उक्त आरक्षी गम्भीर रूप से घायल हो गए। इनको इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया। आरक्षी के बेहतर इलाज के लिए सिटी हास्पिटल फरूखाबाद ले जाया गया जहां 09 जून 2024 को इलाज के दौरान आरक्षी की मृत्यु हो गयी। आरक्षी रोहित कुमार द्वारा अपने कर्त्तव्य का निवर्हन करते हुए अपने प्राणों की आहूति दी गयी।

आरक्षी सचिन राठी ने दी शहादत         
आरक्षी स्व. सचिन राठी थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज में तैनात होकर अपने कर्तब्यों का निर्वहन कर रहे थे 25 दिसम्बर 2023 को न्यायालय स्पेशल जज कन्नौज द्वारा अभियुक्त अशोक कुमार निवासी नगरिया थाना विशुनगढ़  की गिरफ्तारी अधिपत्र जारी किया गया था। जिसके आदेश के पालन में आरक्षी सचिन राठी पुलिस टीम के साथ ग्राम नगरिया थाना विशुनगढ आये हुए थे जहां पर अभियुक्त अशोक कुमार उर्फ मनुआ, बेटा टिंकू व पत्नी श्यामा देवी द्वारा अपने घर से बंदूक व तमंचे से पुलिस पार्टी पर जाने से मारने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इसी फायरिंग में आरक्षी सचिन राठी को गोली लगी।

उक्त आरक्षी को बेहतर इलाज हेतु रिजेन्सी अस्पताल कानपुर नगर ले जाया गया जहां पर 26 दिसम्बर 2023 को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। इस प्रकार आरक्षी सचिन राठी द्वारा अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हुए अपने प्राणों की आहूति दी गयी।