DN Exclusive: महाराजगंज निकाय चुनाव, नेताओं की गैर-जिम्मेदारी से बाधित होता है विकास

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ हर दिन शहर के अलग-अलग वार्डों की चुनावी तस्वीर.. ताजा विश्लेषण के साथ आप तक पहुंचा रहा है। इस कड़ी में आज डाइनामाइट न्यूज़ की चुनावी टीम पहुंची है- महराजगंज के लोहिया नगर, वार्ड नंबर-14 में। जानिये क्या हैं, वहां के चुनावी समीकरण, जनता का रूझान और प्रत्याशियों के सामने चुनौतियां..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 November 2017, 5:59 PM IST
google-preferred

महाराजगंज: जिले में निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेजी से बढ़ती जा रही हैं। सभासद के दावेदारों ने वोट के लिये ग्रामीणों को लुभाना शुरू कर दिया है। हर उम्मीदवार चुनाव जीतने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। चुनावी लड़ाई भले ही प्रत्याशियों के बीच हो, लेकिन इस चुनावी मुकाबले में सबसे बड़ी भूमिका जनता को निभाना है। उम्मीदवारों को जिताकर सत्ता तक पहुंचाने की चाभी भी जनता के पास ही है। डाइनामाइट न्यूज़ हर दिन शहर के अलग-अलग वार्डों की चुनावी तस्वीर ताजा विश्लेषण के साथ आप तक पहुंचा रहा है। इस कड़ी में आज डाइनामाइट न्यूज़ की चुनावी टीम पहुंची है- जिले के लोहिया नगर, वार्ड नंबर-14 में..

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: महाराजगंज निकाय चुनाव- जिन नेताओं से की अपेक्षा, उनसे ही मिली उपेक्षा 

 

 

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: महाराजगंज निकाय चुनाव, विकास के लॉलीपॉप पर ठगी गयी जनता नेताओं को सिखायेगी सबक 

लोहिया नगर, वार्ड नंबर-14 का चुनावी परिदृश्य

1) आरक्षण स्थिति- सामान्य (महिला) 
2) जनसंख्या- 2800 लगभग
3) मतदाता- 1300 
4) चुनाव लड़ने वाले कुल प्रत्याशी- 03 
5) वर्तमान सभासद- प्रदीप गौड़ 
6) सबसे बड़ी समस्या: गंदगी के ढ़ेर

 

 

यह भी पढें: DN Exclusive: महराजगंज निकाय चुनाव, विकास के नाम पर छली गयी जनता फिर वोट देने को तैयार 

लोहिया नगर पर एक चुनावी नजर

लोहिया नगर जनपद का वार्ड नंबर-14 है। यह वार्ड जिले के काफी नजदीक बसा है। इस वार्ड के अधिकतर लोग कामकाजी है, जो विभिन्न निजी कंपनियों और सरकारी संस्थानों में कार्यरत है। यह वार्ड बड़े व्यापारियों का निवास स्थान भी है। इस वार्ड का मुख्य द्वार महराजगंज के बैंक रोड से होकर गुजरता है। वार्ड में 3 - 4 गेस्ट हाउस भी है, जिनमे आये दिन मंत्रियों या नेताओं के कार्यक्रम होते रहते है। यहाँ के लोग राजनीति में कम दिलचस्पी रखने वाले है। इस वार्ड से 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान मे है। वार्ड के निवर्तमान सभासद प्रदीप गौड़ है। 
 

 

यह भी पढें: DN Exclusive: महराजगंज निकाय चुनाव, प्रत्याशियों पर भरोसा नही कर पा रही है जनता 

परेशानियों से जूझते लोग

डाइनामाइट न्यूज़ की चुनावी टीम जब आर्थिक रूप से संपन्न लोहिया नगर वार्ड नंबर-14 पहुंची तो यहां भी काफी दिक्कतें देखने को मिली।  वार्ड के लोग कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं। सभी लोगं के चेहरों पर जनसुविधाओं से जुड़े सवालों के बाद मायूसी नजर आई। कई जगह गंदगी के ढ़ेर देखने को मिले। स्ट्रीट लाइट का काफी अभाव दिखा और कचरा फैंकने के लिये डस्टबिन तो कहीं नजर नहीं आये। लोगों ने अपनी अपनी हैसियत के हिसाब से अपने घरों के आसपास भले ही सफाई की व्यवस्था की हो, लेकिन सार्वजनिक स्थान सफाई के लिये तरसते नजर आये। 

लोहिया नगर में बिखरा पड़ गंदगी का ढ़ेर

नेता भूल जाते हैं

लोहिया नगर में भी पूरे चुनावी रंग में डूबा हुआ है। लेकिन मोहल्ले तभी अच्छे लगते हैं जब उसमें रहने वाले लोग खुश होते हैं। लोगों के चेहरों से खुशी गायब सी दिखी।  उनकी मायूसी का कारण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हैं, जिन्होंने चुनाव जीतने के बाद उनके वार्ड का ध्यान नहीं दिया। माने की लोग कई बार या किसी क्षेत्र में राजनीति में कम रुचि लेते हैं, लेकिन जीत के बाद नेता भूल जाते है कि उनको जनता ने ही जिताया है।

 

यह भी पढें: DN Exclusive: महराजगंज निकाय चुनाव में खुल रही है पुराने नेताओं की पोल 

कूड़े एवं गंदगी के ढे़र

इस वार्ड में भी कई चीजों का अकाल है। कई सड़कें यहां हाल में बनी हुई हैं। कई नालियां कूड़े एवं गंदगी से पटी पड़ी हैं। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बद रहा है। नालियों के स्लैप भी टूटे नजर आए। लोगों ने बताया कि कभी-कभी सफाई हो जाती है। सफाई कर्मचारी लंबे समय में ही यहां आया करते हैं। स्ट्रीट लाइट का काफी अभाव है। लगता है कि यहाँ की नगर पालिका को कोई यहां की कोई फिकर नहीं है।

 

लोहिया नगर की नालियों का हाल

 

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: महराजगंज निकाय चुनाव, वोटों के लिये मुंह ताक रहे प्रत्याशियों के लिये जनता का रुख अभी साफ नहीं

विकास का जज्बा

लोहिया नगर भी लोकल चुनावों के रंग में डूबा हुआ है। सभी प्रत्याशी यहां घूमते नजर आये। सभी वोटरों को रिझाने में लगे हुए थे। जनता से बातचीत में बताया कि हर चुनाव लोकतंत्र में एक उत्सव की तरह है, लेकिन जीत के बाद नेताओं की जिम्मेदारी तय नहीं होने के कारण जनता औऱ क्षेत्र को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है, जीत के बाद नेता गैर-जिम्मेदार बन जाते हैं। जनता का कहना है कि इन चुनावों में वे उसी प्रत्याशी का साथ देंगे, जिसके अंदर विकास का जज्बा हो। 

(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको महराजगंज नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड कॉल करें)

No related posts found.