DN Exclusive: महराजगंज निकाय चुनाव, प्रत्याशियों पर भरोसा नही कर पा रही है जनता

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ हर दिन शहर के अलग-अलग वार्डों की चुनावी तस्वीर.. ताजा विश्लेषण के साथ आप तक पहुंचा रहा है। इस कड़ी में आज डाइनामाइट न्यूज़ की चुनावी टीम पहुंची है- महराजगंज के राजीव नगर मोहल्ले में। जानिये क्या है वहां के चुनावी समीकरण, जनता का रूझान और प्रत्याशियों के सामने चुनौतियां..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 November 2017, 5:12 PM IST
google-preferred

महाराजगंज: जिले में निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेजी से बढ़ती जा रही हैं। सभासद के दावेदारों ने वोट के लिये ग्रामीणों को लुभाना शुरू कर दिया है। हर उम्मीदवार चुनाव में जीतने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ने चाहता है। चुनावी लड़ाई भले ही प्रत्याशियों के बीच हो, लेकिन इस चुनावी मुकाबले में सबसे बड़ी भूमिका जनता को निभाना है। उम्मीदवारों को जिताकर सत्ता तक पहुंचाने की चाभी भी जनता के पास ही है। डाइनामाइट न्यूज़ हर दिन शहर के अलग-अगल वार्डों की चुनावी तस्वीर ताजा विश्लेषण के साथ आप तक पहुंचा रहा है। इस कड़ी में आज डाइनामाइट न्यूज़ की चुनावी टीम पहुंची है- वार्ड नंबर 8 राजीव नगर में। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज निकाय चुनाव में खुल रही है पुराने नेताओं की पोल 

 

 

यह भी पढ़ें: महराजगंज में सानंदन पटेल ने डाले हथियार, अध्यक्ष के 16, सभासद के 29 प्रत्याशियों ने लिये पर्चे वापस 

राजीव नगर मोहल्ले का चुनावी परिदृश्य
1) आरक्षण स्थिति- सामान्य 
2) जनसंख्या 1680-1700 
3) मतदाता 1258-1262 
4) वर्तमान सभासद- गीता सागर w/o संजय कन्नौजिया
5) सबसे बड़ी समस्या: साफ-सफाई का बड़ा अभाव

 

 

यब भी पढ़ें: महराजगंज: कृष्ण गोपाल ने सांसद की मौजूदगी में भरा पर्चा, बागी राजेश ने बढ़ायी मुसीबत 

 

राजीव नगर पर एक नजर
राजीव नगर जनपद मुख्यालय का एक प्रमुख वार्ड है। यहां ऑफिसर्स कॉलोनी के अलावा कई बैंक भी मौजूद है। यहां काफी संख्या में शिक्षित समाज निवास करता है। राजीव नगर वार्ड से लगभग 10 प्रत्याशियों ने सभासद के चुनाव के लिये नामांकन किया है। सभी प्रत्याशी जोर-शोर से अपने-अपने चुनाव प्रचार में लगे हैं। सभी प्रत्याशी जनता को यही वायदा और विश्वास दिला रहे हैं कि वे जीतने के बाद जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और क्षेत्र में विकास को तेज गति देंगे। 

 

राजीव नगर में कूड़े का ढ़ेर

 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: जितेन्द्र सिंह ने बनाया दबाव, अख्तर फिर बने कांग्रेस प्रत्याशी 

 

बिजली की व्यवस्था फुस्स 
डाइनामाइट न्यूज़ की चुनावी टीम जब वार्ड में पहुंची तो देखा, हर मोड़ पर कूड़े व गंदगी का अंबार लगा है। नगर पालिका द्वारा रखे गए डस्टबिन भी भरे पड़े थे। इन्हें कोई उठाने वाला नही.. वार्ड में बिजली की व्यवस्था फुस्स पाई गई। बिजली के तारों को लोग बांस के सहारे अपने घरों तक पहुंचाए हुए हैं। सड़कें ध्वस्त नजर आईं और नालियां भी गंदगी व कूड़े से पटी हुई थी। वार्ड की जनता ने निवर्तमान सभासद के कार्यों की सराहना तो की लेकिन फिर भी और बेहतर प्रयास किये जा सकते थे। लगता है उन्हें नगर पालिका से अपेक्षित सहयोग नही मिला।  

जुगाड़ के सहारे बिजली के तार

 

यह भी पढ़ें: महराजगंज में कांग्रेस ने अंतिम क्षणों में बदला प्रत्याशी, मचा हड़कंप 

वादे भूल जाते हैं..
जनता का कहना है कि सभी प्रत्याशी नगर के विकास के लिए चुनाव के समय कई वादे करते नजर आते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद सभी वादे भूल जाते है। जनता का मानना है कि एक वोटर के रूप में नेता उनका केवल इस्तेमाल जैसा करते है। जीतने के बाद वापस आकर कोई पूछता नहीं है। समस्या बताने पर कोई नेता उसका समाधान नहीं करता।

 

 

जनता का रुख साफ नहीं 
डाइनामाइट न्यूज़ की चुनावी टीम ने निकाय चुनावों को लेकर जनता की रुख जानना चाहा, लेकिन जनता का रुख स्पष्ट नहीं हुआ। शायद अभी जनता.. प्रत्याशियों को भली-भांति नहीं समझ पायी है या फिर कोई भी प्रत्याशी अब तक जनता को अपनी तरफ नहीं खींच सका है। 

क्या कहते हैं प्रत्याशी

हमारे संवाददाता ने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सिद्दार्थ नाथ शुक्ला और अभिषेक राय से जब उनके विकास माडल पर सवाल किये तो उन्होंने अपने हिसाब से भावी विकास की रुपरेखा बतायी (देखें वीडियो)।

निवर्तमान सभासद का पक्ष

निवर्तमान सभासद गीता के पति संजय कन्नौजिया ने बताया कि उन्होंने जी-जान लगाकर जनता की सेवा पूरे पांच साल तक की (देखें वीडियो)।

जनता बोले

सबसे मजे की बात यह है कि जनता विकास के दावों की पोल खोलती नजर आयी। जहां हमारे संवाददाता पहुंचते.. मतदाताओं की भीड़ अपनी बात रखने के लिए उमड़ पड़ती। मोहल्ले में रहने वाले वकील दिनेश लाल श्रीवास्तव ने कहा कि जगह-जगह सड़कों पर गंदगी का अंबार है। क्या यही विकास है? अखिलेश एवं छत्रपाल ने कहा बिजली व्यवस्था जुगाड़ पर है। पोल की जगह बांस-बल्ली के सहारे बिजली व्यवस्था चल रही है।

(डाइनामाइट न्यूज़ महराजगंज नगर पालिका के हर वार्ड की चुनावी तस्वीर आप तक प्रतिदिन पहुंचायेगा। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड कॉल करें)
 

No related posts found.