बड़ी खबर: सीएम योगी के दौरे में भारी गोलमाल, अंदर मुख्यमंत्री का संबोधन और बाहर बाढ़ पीड़ितों को भगाने में जुटी रही पुलिस, ग्रामीण महिलाओं में आक्रोश

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जिले के फरेन्दा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भारी कुव्यवस्था देखने को मिली है। वास्तविक लाभार्थियों को सीएम से मिलने का मौका ही नहीं मिला। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव: 



फरेन्दा (महराजगंज): महराजगंज जिले के फरेन्दा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भारी कुव्यवस्था देखने को मिली है। वास्तविक लाभार्थियों को सीएम से मिलने का मौका ही नहीं मिला। यहां कई बाढ़ पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि राहत सामग्री में वितरण के लिये बनायी गई लिस्ट में उनका नाम भी शामिल था लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। ये महिलाएं कड़ी धूप और उमस में बाहर इंतजार करती रहीं और निराश होकर आ्रखिरकार खाली हाथ अपने घर लौंट गईं।

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। महिलाओं ने बताया  कि उनको राहत सामग्री के वितरण के लिये बुलाया गया था लेकिन लेकिन उनको अंदर नहीं जाने दिया गया। महिलाओं ने लेखपाल, तहसीलदार पर आरोप लगाये हैं। महिलाओं का कहना है कि प्रधान ने भी जिन महिलाओं को बुलाया था और जिनका नाम लिस्ट में लिखा गया था, उनको भी अंदर जाने से रोक दिया गया। 

बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में भारी गोल माल देखने को मिला। अंदर मुख्यमंत्री का संबोधन होता रहा और बाहर बाढ़ पीड़ितों को भगाने में पुलिस जुटी रही। जनता का बड़ा आरोप है कि जो वास्तव में पीड़ित हैं बाढ़ से उनको भगाया गया और नेताओं ने अपने चहेतों को अंदर भिजवा राहत का सामान दिलवा दिया।

सीएम के कार्यक्रम में चाक चौबंद व्यवस्था देखने को मिली। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम थे।

सीएम योगी ने यहां अपने संबोधन में सभी बाढ़ प्रभावितों के प्रति सहानुभूति जतायी और हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। सीएम योगी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का जीवन हमारे लिये बेहद अमूल्य है, उसे बचाने के लिये राहत और बचाव कार्यों को तेजी से चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को तत्काल मुआवजा आंवटित किया जायेगा।










संबंधित समाचार