महराजगंज: निर्भय कुमार सिंह और गिरिजेश उपाध्याय सहित आधा दर्जन इंस्पेक्टर के गैर जनपद हुए तबादले, देखिये लिस्ट

तीन साल से अधिक एक ही जिले में जमे थानेदारों को लखनऊ के फरमान के बाद डीआईजी ने रेंज के चारों जिलों के इंस्पेक्टरों को ताश के पत्ते की तरह फेंटा है। डाइनामाइट न्यूज़ विशेष:

Updated : 16 September 2021, 10:31 AM IST
google-preferred

महराजगंज: निचलौल थानेदार निर्भय कुमार सिंह का जिले में दिन पूरा हो चुका है। लंबे समय से जिले में मलाई काट रहे निर्भय पर डीआईजी का कोड़ा चला है और इनको देवरिया स्थानांतरित किया गया है।

फरेंदा थानेदार गिरिजेश उपाध्याय को कुशीनगर भेजा गया है। इन दोनों थानों पर इनके रिलीव होते ही नये थानेदारों की नियुक्ति एसपी प्रदीप गुप्ता करेंगे।

इंस्पेक्टर वीरेन्द्र यादव को कुशीनगर, शकील अहमद खां को कुशीनगर, शाह मुहम्मद को देवरिया और आशुतोष सिंह को कुशीनगर भेजा गया है। 

वीरेंद्र यादव फिलहाल 112, शकील अहमद प्रभारी STU थाना, शाह मोहम्मद अतिरिक्त निरीक्षक कोतवाली, आशुतोष सिंह प्रभारी सर्विलांस और स्वाट टीम प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
 

Published : 
  • 16 September 2021, 10:31 AM IST