महराजगंज: पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, मदद का भरोसा

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित लोगों का हालचाल जाना।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 August 2017, 5:27 PM IST
google-preferred

महराजगंज: उत्तर प्रदेश विधान परिशद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय ने जिले के कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने प्रभावित लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ के साथ बढ़ा जलजनित बीमारियों का खतरा

 

 

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने की महराजगंज डीएम से बात, बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

गणेश शंकर पाण्डेय ने बड़हरा लाला, बघौना, रानीपुर, लक्ष्मीपुर, डोमरा, खजूही, अहिरौली, अड़बड़हवा और हरखपुरा बांधों पर जाकर बाढ़ पीड़ितों से मिले और प्रभावित लोगों के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था की। साथ ही उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन से उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए उच्चाधिकारियों से भी बात की।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: बाढ़ ने बरपायी आफत, किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद

यह भी पढ़ें: महराजगंज के डीएम और एसपी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

पूर्व सभापति के साथ बृजेश शुक्ल, राममिलन विश्वकर्मा, नारद राव, अरविंद तिवारी, डॉ. अजय प्रताप निषाद, राधेश्याम चौहान, रामनवल पासवान और अरुण कुमार समेत कई नेतागण उपस्थित रहे।

डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें।  

No related posts found.