महराजगंज के डीएम और एसपी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

जिलाधिकारी वीरेन्द्र सिंह और एसपी आर. पी. सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चेहरी का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

Updated : 16 August 2017, 4:33 PM IST
google-preferred

महराजगंज: महराजगंज के जिलाधिकारी वीरेन्द्र सिंह और एसपी आर. पी. सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। चेहरी क्षेत्र के दौरे के दौरान डीएम एवं एसपी ने राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी टीम को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये। इस मौके पर उनके साथ कुछ जनप्रतिधि और प्रशासनिक लोग भी शामिल थे।

 

 

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ के ताजा हालात पर डाइनामाइट न्यूज़ की लाइव रिपोर्टिंग

महराजगंज जिले में बाढ के कारण स्थिति अब भी भयानक बनी हुई है। एनडीआरएफ, एसएसबी, पीएसी-20 बटालियन और स्थानीय पुलिस राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। समझा जाता है कि स्थिति को सामान्य होने में अभी काफी वक्त लगेगा।

 

यह भी पढ़ें: बाढ़ ने बरपायी आफत, किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद

चेहरी, महलगंज, रसूलपुर, आईटीएम का इलाका और यहां के खेतों की फसल भी पूरी तरह जलमग्न हो गयी है।

 

डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें।  

Published : 
  • 16 August 2017, 4:33 PM IST

Related News

No related posts found.