हिंदी
फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र में बांदा-टांडा मार्ग पर तीन डंपरों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे केबिन से रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।
तीन डंपर आपस में भिड़े
Fatehpur: जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का खतरनाक रूप देखने को मिला। बांदा-टांडा मार्ग पर तीन डंपरों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे काफी मशक्कत के बाद केबिन से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गनीमत रही कि अन्य डंपरों के चालक और खलासी इस हादसे में बाल-बाल बच गए।
फतेहपुर : बांदा-टांडा मार्ग पर ललौली थाना क्षेत्र के दसवां मील के पास तीन डंपर आपस में टकरा गए। हादसे में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे केबिन से रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। अन्य डंपरों के चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को… pic.twitter.com/H7TZICZJYT
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 15, 2026
ललौली थाना क्षेत्र में बांदा-टांडा मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दसवां मील के पास तीन डंपर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ललौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसके बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला जा सका।
गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं अन्य डंपरों के चालक और खलासी इस हादसे में सुरक्षित बच गए। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
हादसे के कारण कुछ समय के लिए बांदा-टांडा मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया था। सड़क पर डंपरों के क्षतिग्रस्त होने की वजह से लंबा जाम भी लग गया। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया।