हिंदी
महराजगंज: जिले के नौतनवा तहसील के निपनिया गांव में पिछले कई सप्ताह से टांसफॉर्मर फुंका हुआ है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से ट्रांसफॉर्मर बदलवाने को लेकर मांग की थी। इस पर कर्मचारियों ने ग्रामीणों से चार हजार रुपये की मांग की। जिस पर ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।
महराजगंज के नौतनवां तहसील के निपनिया गांव में ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से अधिक समय से फुंका पड़ा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। इस पर बिजली विभाग के कर्मचारी ने ग्रामीणों से ट्रांसफार्मर लगाने के लिए 4000 रुपये की मांग की।

इस पर मंगलवार को निपनिया के ग्रामीणों ने नौतनवा तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। साथ ही एसडीएम से शिकायत कर दोषी बिजली कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की।
ग्रामीणों की बात सुनने के बाद उप जिलाधिकारी नौतनवा ने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया।
Published : 28 August 2019, 1:34 PM IST
Topics : electicity department Maharajganj SDM office transformer uttar pradesh उत्तर प्रदेश एसडीएम कार्यालय ट्रांसफार्मर बिजली विभाग महराजगंज