हिंदी
महराजगंज: जनपद में सोहगीबरवा और टिकर क्षेत्र के दो सफाईकर्मियों को डीपीआरओ मंगलवार को सस्पेंड कर दिया। ऑफिसर ने बताया कि दोनों सफाईकर्मियों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था, जिसका जवाब न देने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के मुताबिक ग्राम पंचायत सोहगीबरवा, ब्लॉक सिसवा के सफाई कर्मी हरिकिशन और ग्राम टीकर, ब्लॉक मिठौरा के सफाईकर्मी रामा पर कार्यवाही की गई।
मांगा गया था स्पष्टीकरण
इन दोनों सफाईकर्मचारियों से सफाई कार्य सही न करने और निरीक्षण के समय अनुपस्थित रहने के विषय में स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण में दोनों की कर्मचारियों ने को जवाब नही दिया, जिसकी वजह से उन्हें निलंबित कर दिया गया।
कर्मचारियों को भेजा गया नोटिस
दोनों कर्मचारियों को निलंबित की नोटिस के साथ यह कहा गया है कि यदि वह एक सप्ताह के अंदर साक्ष्यों सहित अपना स्पष्टीकरण अधिकारी को नहीं देंगे तो उनको सेवा से निलंबित कर दिया जाएगा।
Published : 16 August 2022, 5:44 PM IST
Topics : District Public Relations Officer DPRO Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश जिला पंचायत राज अधिकारी महराजगंज