Maharajganj: मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई मौत

बुधवार को लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जित के दौरान एक व्यक्ति की हुई मौत, पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 31 October 2019, 2:43 PM IST
google-preferred

महराजगंज: महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र के करहिया पुल पर बुधवार को देर शाम मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक हादसा हो गया। पुल से ट्राली से प्रतिमा को नहर में विसर्जित करते समय एक शख्स प्रतिमा के साथ नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गोरख की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश- घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार फरेन्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा गोपलापुर साह निवासी गोरख गांव में स्थापित लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन करने अन्य लोगों के साथ करहिया पुल पर गया था। विसर्जन के पश्चात पानी में मूर्ति प्रवाहित करते समय वह प्रतिमा में फसकर नीचे जा गिरा।

यह भी पढ़ें: Crime- प्यार में पागल आशिक ने पार की सारी हदें, लड़की के घर में घुस कर किया

आनन-फानन में लोगों ने उसे बाहर निकाला और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।