Crime: प्यार में पागल आशिक ने पार की सारी हदें, लड़की के घर में घुस कर किया…

अक्सर ये कहा जाता है कि लोग प्यार में किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश में देखने को मिला है। जहां एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसमें एक जिंदगी बर्बाद हो गई है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 1 October 2019, 11:40 AM IST
google-preferred

बिजनौरः कहा जाता है कि अगर कोई एकतरफा प्यार करता है तो उसके लिए सही और गलत कुछ मायने नहीं रखता है। ऐसा ही कुछ यहां भी देखने को मिला है। जहां प्यार में पागल आशिक ने एक लड़की की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: आफत बन कर बरस रही बारिश, ढह रहे मकान के छत

बिजनौर के दौलताबाद निवासी हरिओम शर्मा की 27 वर्षीय बेटी आठ साल से दुबई में एयर होस्टेस की नौकरी कर रही थी। दो महीने पहले ही वह शादी के लिए घर आई थी। दो दिसंबर को उसकी मुरादाबाद से बरात आनी थी। सोमवार को अपने परिवार के साथ बैठ कर टीवी देख रही थी। तभी बढ़ापुर निवासी आरोपित अश्विनी उर्फ जॉनी उनके घर में घुस आया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी ने लड़की को पांच गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर लड़के-लड़की के बीच हुई दोस्ती लाई ये रंग

आरोपी गोली मार कर ई-रिक्शा में फरार हो गया। जिसके बाद उसकी खोज की जा रही है। बता दें कि पांच दिन पहले ही जॉनी ने बढ़ापुर में बीजेपी नेता के बेटे औऱ भतीजे की हत्या की थी। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बेटी की मौत के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। 

Published : 
  • 1 October 2019, 11:40 AM IST

Advertisement
Advertisement