हिंदी
महराजगंज: रक्षाबंधन से पहले जिले में एक कलयुगी भाई ने दरिंदगी की सारी हदें तोड़ते हुए जिस तरह का खूनी खेल खेला, उससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन की घर में ही हत्या कर डाली । मृतक लड़की की मां ने कलयुगी बेटे के खिलाफ पुलिस को इस हत्या की तहरीर दी है।
फरेन्दा के सीओ अशोक कुमार मिश्र का कहना है कि हत्यारोपी लड़के को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा। पुलिस ने लड़की का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
जानकरी के मुताबिक बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कानापार में लक्ष्मण नामक एक लड़के ने अपनी 16 साल की बहिन की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी है। हत्या के पीछे पारिवारिक कलह का मामला बताया जाता है। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैली हुई है।
मृतक लड़की का नाम माधुरी है। लड़की की मां चंद्रावती ने अपने हत्यारोपी लड़के के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। यह घटना सोमवार दोपहर 3 बजे के आसपास की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा हत्यारोपी लड़के लक्ष्मण को शीघ्र गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
नाबालिग लड़की की हत्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा मामले में जरूरी कार्यवाही कर दोषी को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
Published : 20 July 2020, 7:04 PM IST
Topics : Maharajganj murder police अपराध जांच नाबालिग बहन पुलिस महराजगंज हत्या