Maharajganj: ईंट से लदी ट्रॉली ने 45 वर्ष के व्यक्ति को रौंदा, मौके पर हुई मौत

महारजगंज में ईंट से लदी ट्रॉली ने एक 45 वर्ष के व्यक्ति को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 22 May 2021, 2:38 PM IST
google-preferred

महराजगंजः ईंट से लदी एक ट्रॉली ने एक 45 वर्ष के व्यक्ति को रौंद दिया है। जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है।

ये घटना शनिवार दोपहर की है। जब चौकथाना क्षेत्र ग्राम सभा करौता में स्थित बाबा ईंट भट्ठा से ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली पिपरा गांव पार कर मधुबनी की ओर जा रही थी। तभी मधुबनी और पिपरा के बीच पिपरा सोनाड़ी निवासी 45 वर्ष के श्यामदेव चौधरी नामक एक व्यक्ति अचानक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों ने श्यामदेव के परिजनों को सूचित किया। धीरे-धीरे घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई, जिसे देख ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्रेक्टर-ट्राली छोड़ फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना चौकथाना में दी जिससे मौके पर सिपाही पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Published : 
  • 22 May 2021, 2:38 PM IST

Advertisement
Advertisement