हिंदी
महराजगंज: जिला कारागार में बंद कुख्यात अपराधी अंकित गुज्जर को महराजगंज की पुलसि उसे पेशी के लिए गौतम बुद्ध नगर ले गई थी। गौतमबुद्ध से वापसी के समय मंगलवार को अयोध्या में एक सब्जी भरे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी में बैठे दर्जनभर पुलिस कर्मचारियों में से तीन को गंभीर घायल हो गए। हालांकि बदमाश अंकित गुर्जर को कोई चोट नहीं लगी। वहीं टक्कर मारने वाले वाहन का चालक फरार हो गया था। स्थानीय पुलिस ने टक्कर मारने वाली गाड़ी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिल्ली एनसीआर में सक्रिय सुंदर भाटी गैंग का कुख्यात शूटर अंकित गुर्जर को पेशी से वापस जेल ले जाने के दौरान हुए हादसे ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। इसके पहले जुलाई माह में नोएडा पेशी के लिए अंकित गुर्जर को लेकर जा रही पुलिस वैन में यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा जिले में ट्रक से टक्कर हो गई थी। उस हादसे में दरोगा समेत 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

वहीं 2016 में छह पुलिसकर्मी अंकित गुर्जर को पेशी के लिए गौतमबुद्धनगर ले जा रहे थे, पर गाजियाबाद में पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वह फरार हो गया था। जिसमें कई पुलिस कर्मी बर्खास्त हुए थे। फरारी के बाद एसटीएफ की टीम ने अंकित गुर्जर को फिर से गिरफ्तार कर महराजगंज जेल में बंद कर दिया। उसके बाद पेशी पर ले जाते समय सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई।
Published : 28 August 2019, 12:18 PM IST
Topics : Anit Gurjar gautambuddhNagar Maharajganj Sundar Bhati gang uttar pradesh अंकित गुर्जर उत्तर प्रदेश गौतमबुद्ध नगर महराजगंज सुंदर भाटी गैंग