Maharajganj: नौतनवा में पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

डीएन संवाददाता

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र में कई दिनों से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने दबोच कर जेल भेजा है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त


महराजगंज: नौतनवा थाना क्षेत्र में एक अभियुक्त (Accused) को पुलिस ने बुधवार की दोपहर गिरफ्तार किया है। इस अभियुक्त पर वर्ष 1995 में गंभीर धाराओं में केस दर्ज थे।

पुलिस (Police) काफी दिनों से इसकी तलाश कर रही थी लेकिन अभियुक्त पुलिस को चकमा देने में हमेशा कामयाब हो जाता था। बुधवार की दोपहर अभियुक्त को उसके ससुराल से पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर जेल भेज दिया है। 

जानें पूरा विवरण

यह भी पढ़ें | महराजगंज: नौतनवा में चोरों ने पुलिस की उड़ाई नींद,आधा दर्जन जगहों पर चोरी से हड़कंप, पुलिसिया गश्त घेरे में

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त बुद्धिराम पासी (55 वर्ष) पुत्र अदालत निवासी रामनगर पांडेय टोला नौतनवा पर मुकदमा संख्या 574/95 धारा 395, 397 के तहत नौतनवा थाने पर अभियोग पंजीकृत था।

पुलिस काफी दिनों से इसकी तलाश कर रही थी। हर बार यह अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर बचता रहा। बुधवार को पुलिस ने बुद्धिराम को उसके ससुराल ग्राम निपनिया थाना परसामलिक से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया है। 

बोले थानाध्यक्ष 

यह भी पढ़ें | Maharajganj: 2 वेल्डिंग मशीन के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवा धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त बुद्धिराम पुत्र अदालत को उसके ससुराल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं। 
https://www.yuvadynamite.com/










संबंधित समाचार