महराजगंज: समाधान दिवस में डीएम ने जेई को किया सस्पेंड.. दो कानून-गो को कारण बताओ नोटिस जारी

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी आज नौतनवां में समाधान दिवस पर आए थे जहां पर जेई की अनुपस्थित से खफा हो गए और उन्हे सस्पेंड कर दिया, साथ ही दो कानून-गो को कारण बताओ नोडिस भी जारी कर दिया। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट में पढ़ें क्या है पूरा मामला..

Updated : 5 January 2019, 3:47 PM IST
google-preferred

महराजगंज: समाधान दिवस नौतनवां में जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय और पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान पहुंचे। समाधान दिवस के निरीक्षण के दौरान फरियादीयों कि समस्या भी सुने। तत्काल समाधान के आदेश भी दिये।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस.. जमकर की नारेबाजी 

डीएम ने कानून-गो अनवारुल्ला और कृष्णगोपाल से भूमि विवाद को लेकर जानकारी मांगी जिसे देने में दोनों लोग असमर्थ रहे। डीएम ने जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों कानून-गो को को विशेष प्रतिकूल प्रविष्ट जारी कर दी।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: दलित किशोरी से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार.. पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज 

समाधान दिवस में डुडा विभाग के जे०ई० धर्मेंद्र मणि के खिलाफ शिकायत मिलने पर और  समाधान दिवस में अनुपस्थित पाए जाने पर तत्काल सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। उनके द्वारा कराए गए कार्यों की जांच का आदेश दे दिया।
 

Published : 
  • 5 January 2019, 3:47 PM IST

Related News

No related posts found.