हिंदी
महराजगंज: बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न मिलने पर शुक्रवार की शाम छात्रों ने मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा किसानों का गन्ना लेकर भुगतान के लिए वर्षो से तड़पा रहा है। इसके लिए किसान कई बार आंदोलन कर चुके लेकिन मिल प्रबंधन पर कोई असर नही पड़ा। शुक्रवार को गन्ना किसानों के समर्थन में स्थानीय पीजी कॉलेज के छात्र भी उतर आये और सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य व छात्र नेता अंकुर मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने मशाल जुलूस निकाला और लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
Published : 4 January 2019, 7:46 PM IST
Topics : Mahrajganj गन्ना मूल्य भुगतान छात्र जुलूस मशाल महराजगंज विरोध