हिंदी
महराजगंज: कोठीभार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दलित किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने पीड़िता की नानी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: स्वच्छ भारत अभियान की उड़ी धज्जियां, समय से पहले धरासायी हुई शौचालय की टंकी
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गांव की 15 वर्षीय एक किशोरी शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव के बाहर शौच के लिए गई हुई थी। इसी बीच गांव के ही अरविंद सिंह पुत्र विश्वम्भर किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा और उसे जबरन पकड़कर गन्ने के खेत में ले जाने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर अरविंद मौका पाकर वहां से फरार हो गया।
Published : 4 January 2019, 6:44 PM IST
No related posts found.