लुधियाना कोर्ट का फैसला: मासूम से दुष्कर्म और हत्या के दोषी सोनू सिंह को फांसी, बिंदकी तहसील से हुई थी गिरफ्तारी

लुधियाना कोर्ट ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी सोनू सिंह को फांसी की सजा सुनाई है।

Updated : 28 March 2025, 9:03 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: लुधियाना कोर्ट ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी सोनू सिंह को फांसी की सजा सुनाई है। आरोपी ने 28 दिसंबर 2023 को इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया था।  

फरार होकर पहुंचा था यूपी, पुलिस ने पकड़ा  

घटना के बाद सोनू सिंह अपने पैतृक गांव टेसाही बुजुर्ग (बिंदकी तहसील) भाग गया था। करीब दो महीने बाद पंजाब पुलिस ने उसे पहरवापुर गांव में एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया।  

परिवार की कहानी: नशे की लत और बर्बाद जिंदगी  

सोनू के पिता सत्यवान सिंह करीब 25 साल पहले अपने भाई विज्ञान सिंह और बेटे के साथ लुधियाना गए थे, जहां वे साइकिल की दुकान में काम करते थे। कुछ सालों बाद सत्यवान सिंह ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के मुताबिक, सोनू स्मैक का आदी था।  

गांव वालों ने किया कोर्ट के फैसले का समर्थन  

टेसाही बुजुर्ग गांव की महिला प्रधान प्रीति सिंह ने अदालत के फैसले का समर्थन किया है। वहीं, पारिवारिक भाई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोनू का गांव से कोई खास जुड़ाव नहीं था। माता-पिता की मौत और सगे भाई-बहन न होने के कारण गांव में उसका मकान खंडहर बन चुका है।

Published : 
  • 28 March 2025, 9:03 PM IST

Advertisement
Advertisement