हिंदी
लखनऊः लोहिया संस्थान में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया है। शुक्रवार को सफाई कर्मचारी, वार्ड बॉय, वार्ड आया ने काम ठप कर दिया है। महिला सफाई कर्मी के साथ हुई अभद्रता से कर्मचारियों में रोष है।
जानकारी के मुताबिक महिला सफाई कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर महिला कर्मचारी के साथ की अभद्रता गयी थी। कोरोना पॉजिटिव महिला कर्मचारी को इलाज के बजाय घर भेजा गया था।
दर्जनों कर्मचारियों ने लोहिया संस्थान में किया काम बंद कर दिया है, जिससे मरीज़ काफी परेशान हैं। फार्मासिस्ट संघ आया कर्मचारियों के साथ सभी फार्मासिस्ट्स ने भी कार्य बहिष्कार किया। अस्पताल प्रशासन और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी का दौर जारी है।
PPE किट,एन 95 मास्क sanitizer का अभाव है। बिना साधन और संसाधन के काम करने का दबाव बनाया जा रहा। अस्पताल प्रशासन और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है।
Published : 17 July 2020, 5:49 PM IST
Topics : Corona Positive Lohiya Lucknow uttar pradesh उत्तर प्रदेश कोरोना पॉजिटिव बहिष्कार लखनऊ लोहिया संस्थान विरोध