हिंदी
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Fit India Movement अभियान कार्यक्रम की आज शुरुआत की। पीएम ने स्टूडेंट्स के साथ-साथ आम लोगों से भी की अभियान से जुड़ने की अपील की। इस अभियान के तहत हर कॉलेज और विश्वविद्यालय को फिटनेस प्लान भी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। फिट इंडिया अभियान का मकसद स्वास्थ्य के प्रति देश में लोगों को जागरूक करना है। इस अभियान को सरकार स्वच्छता अभियान की तर्ज पर आगे बढ़ाना चाहती है।
पीएम मोदी ने इस योजना को खेल मंत्रालय की देखरेख में चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत हर मंत्रालयों को काम करना होगा। खेल मंत्रालय योजना को लॉन्च करेगा। सूचना प्रसारण मंत्रालय उसके प्रचार करेगा। अन्य मंत्रालयों को योजना के मुताबिक इस अभियान को आगे बढ़ना होगा। इस अभियान से मानव संसाधन मंत्रालय, शहरी विकास, ग्रामीण विकास समेत अन्य मंत्रालय को भी सक्रिय तौर पर जोड़ा जाएगा।
देश में हर साल हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन आज सरकार पूरे देश मे फिट इंडिया अभियान का आयोजन कर रही है। प्रदेश की राजधानी के लखनऊ विश्विद्यालय में भी 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Published : 29 August 2019, 6:25 PM IST
Topics : Fit India Movement Health Lucknow PM Narendra Modi uttar pradesh उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिट इंडिया मूवमेंट लखनऊ स्वस्थ