Lucknow News: फ्लाइट में यात्री की मौत से मचा हड़कंप, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री की मौत से हड़कंप मच गया। लखनऊ में करना पड़ा.. पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 March 2025, 5:37 PM IST
google-preferred

लखनऊ:  पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री मृत पाया गया। इससे हड़कंप मच गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यात्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए केजीएमयू भेज दिया गया है।

फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक, मृतक की पत्नी और चचेरा भाई भी उसके साथ फ्लाइट में थे। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 2163 पटना से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान विमान में एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। 

 पायलट को इसकी जानकारी

जैसे ही क्रू मेंबर्स को इसकी जानकारी हुई तो पायलट को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद यूपी की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मृतक के शव को केजीएमयू भेज दिया गया।

असम के नलबारी

मृतक की पहचान सतीश चंद्र बर्मन के रूप में हुई है। असम के नलबारी के रहने वाले  थे। गौरतलब है कि इस समय फ्लाइट में मौत की कई खबर सामने आ चुकी है। इससे पहले भी बिहार के रहने वाले एक यात्री की मौत एक फ्लाइट में ही हुई थी।