हिंदी
लखनऊ: यूपी के नये बेसिक शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभाग की भावी रणनीति के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मिड डे मील और यूनिफार्म की जांच के लिए उड़नदस्तों का गठन करने का आदेश दिया है। विभााग से प्लान मंगाए गए हैं। उसके बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
कार्यभार संभालते ही बेसिक शिक्षा मंत्री ने अपना पहला फरमान जारी किया है। यूपी के करीब 1.5 लाख सरकारी प्राइमरी स्कूल के करीब डेढ़ करोड़ बच्चे अब सुबह की प्रार्थना के साथ ही योग भी करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा की शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग समेत बच्चों को जूते-मोजे वितरण के लिये काम किया जाना है।
वहीं मिड डे मील कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्थानीय सांसदों और विधायकों की मदद ली जाएगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी स्कूलों में मिड डे मील की गुणवत्ता की जांच के लिए उड़नदस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड) का गठन करे। इन उड़नदस्तों की मदद से स्कूलों में मिड डे मील, किताबें, जूते-मोज़े, स्कूल बैग और यूनिफार्म की जांच भी की जाएगी।
Published : 27 August 2019, 6:59 PM IST
Topics : Lucknow Minister of Basic Education Satish Dwivedi uttar pradesh उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा मंत्री मिड डे मील यूनिफार्म लखनऊ सतीश द्विवेदी