हिंदी
लखनऊ: नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य कुंवर मानवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश विधान परिषद का कार्यकारी सभापति मनोनीत किया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में कुंवर मानवेंद्र सिंह को कार्यकारी सभापति के रूप में शपथ दिलाई।
यूपी विधान परिषद के मौजूदा अथवा निवर्तमान सभापति और समाजवादी पार्टी के सदस्य रमेश यादव का कार्यकाल कल 30 जनवरी को समाप्त हो गया था, जिसके बाद यह पद खाली हो गया था। आज इस पद पर भाजपा के कुंवर मानवेंद्र सिंह को मनोनीत किया गया।
विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य कुंवर मानवेंद्र सिंह को विधान परिषद के कार्यकारी सभापति के रूप में शपथ दिलाने के मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अलावा राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता सहित राजभवन में तैनात अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कुंवर मानवेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता हैं और हाल ही वे भाजपा से विधान परिषद सदस्य के रूप निर्वाचित हुए।
Published : 31 January 2021, 1:21 PM IST
Topics : आनंदी बेन पटेल उत्तर प्रदेश कार्यकारी सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह राज्यपाल विधान परिषद शपथ ग्रहण
No related posts found.