हिंदी
महराजगंजः एक तरफ जहां लॉकडाउन के दौरान लोगों को रियायतें दी जा रही हैं। लोगों के लिए शराब की दुकानें खोली जा रही है, वहीं दूसरी ओर लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।

शराब लेने के लिए लोग लाइन में ही खड़े होकर धक्का-मुक्की कर रहे हैं। सिसवा में शराब की दुकान खुलते ही शराब लेने के लिए शराबियों ने लाइन लगाने को लेकर आपस में मारपीट की साथ ही वही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जिया भी उड़ी।
यह भी पढ़ें: छूट के साथ ही जिलाधिकारी की सख्त हिदायत, नहीं बनाई सामाजिक दूरी तो..

सिसवा में स्थित अग्रेंजी और देशी शराब की दुकान खुलते ही लोगों की लम्बी लाइनें लगने लगी। वहीं पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग की हिदायत दी। जबकि कुछ लोग शराब की लाइन को लेकर आपस में मारपीट करते हुए नजर आए हैं। वहीं कोठीभार थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी ने भीड़ को देखते हुए लोगों की लगाई लाइन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी।
Published : 4 May 2020, 4:34 PM IST
Topics : Corona virus Maharajganj uttar pradesh Wine Shop उत्तर प्रदेश कोरोना वायरस महराजगंज लागू लॉकडाउन पार्ट 3 शराब की दुकान