दिल्ली की शिक्षा नीति पर उपराज्यपाल का आया बयान, जानिये क्या कहा…

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शुक्रवार को कहा कि शहर की आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार के शिक्षा क्षेत्र में सुधार पर ध्यान देने के कारण छात्र अब पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 17 March 2023, 1:16 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शुक्रवार को कहा कि शहर की आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार के शिक्षा क्षेत्र में सुधार पर ध्यान देने के कारण छात्र अब पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन उपराज्यपाल ने सदन में अपने पहले संबोधन में कहा कि ‘आप’ सरकार राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार कर रही है।

उन्होंने कहा, “पुराने अस्पतालों की अवसंरचना में सुधार किया जा रहा है और नए अस्पतालों के निर्माण से मरीजों के लिए 16 हजार से अधिक अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था होगी।”

Published : 
  • 17 March 2023, 1:16 PM IST

Advertisement
Advertisement