हिंदी
लखनऊः प्रदेश भर में लेखपालों के उत्पीड़न और काम के बोझ के बीच विभागीय कारवाई को लेकर लेखपाल संघ ने लखनऊ जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लेखपाल संघ का आरोप है की लेखपालों से उनके काम के अलावा भी दूसरे काम करने के कहा जाता है।
लेखपाल संघ ने लेखपालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा अन्याय का आरोप लगाकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया है। 2 लेखपालों को प्रशासन द्वारा निलंबित करने के बाद लेखपाल संघ कर्मचारियों के समर्थन मे आगे आया है।
यह भी पढ़ें: 7 घंटे बाद भी किताब खरीदने निकला स्टूडेंट नहीं पहुंचा घर, जांच में जुटी पुलिस
आरोप है की नगर निगम के काम भी लेखपालों को सौंपे जा रहे हैं। जिससे लेखपालों पर काम का अनावश्यक दबाव बढ़ गया है। दूसरी ओर काम न चलने पर आला अफसरों द्वारा लेखपाल कर्मचारियों पर कारवाई की जाती है।
धरने में शामिल लेखपालों ने बताया की अगर जिला प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं पर विचार कर दूर नहीं किया गया तो वे आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे और जरूरत पड़ने पर दूसरे कर्मचारी संगठनों की मदद भी ली जाएगी।
Published : 6 August 2020, 4:43 PM IST
Topics : Lucknow uttar pradesh उत्तर प्रदेश लखनऊ लेखपाल संघ