हिंदी
आराः यहां एक महिला सिपाही ने खुदकुशी कर ली है। जिसे लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मामला भोजपुर जिले के आरा शहर स्थित नवादा थाना क्षेत्र के कश्पनगर, न्यू पुलिस लाइन मुहल्ला का है। जहां एक महिला सिपाही ने गुरुवार को पंखे से लटकर कर खुदकुशी कर ली है। 28 साल की शारदा कुमारी मूल रूप से बांका जिले के पंजवाड़ा थाना के राजवान गांव निवासी प्रदीप कुमार चौहान की पत्नी थी। मृतिका आरा में ही पोस्टेड थी।
मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा में भेज दिया गया है। पुलिस को मृतिका की एक डायरी मिली है, जिसमें वो जिंदगी और रोजाना के दिन से जुड़ी सारी बातें लिखती थी। जिसे देखकर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला डिप्रेशन में थी।
मृतिका के पति का कहना है कि उसकी पत्नी अक्सर उसे फोन करके कहती थी कि जीने की इच्छा नहीं है। वह हमेशा समझाते रहता था। वाराणसी में डिप्रेशन के डॉक्टर दिखाना चाहता था। उसकी पत्नी दिसंबर से ही मानसिक तौर से परेशान थी। मृतका के पास से एक डायरी मिली है, जिसमें वह अपनी दिनचर्या लिखा करती थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Published : 22 January 2021, 1:16 PM IST
Topics : Aara Bhojpur bihar Lady Constable suicide आरा खुदकुशी बिहार भोजपुर महिला सिपाही