हिंदी
महराजगंज: सोमवार को महराजगंज दौरे पर आए ग्रामीण विकास केन्द्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने 18 फ़रवरी को होने वाले पासी सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने नगर के सिंचाई डाक बंगले में पासी समाज के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद संबंधति विभागों के साथ संक्षिप्त समीक्षा भी की।
इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनसरोकारी योजनाओं को जनता के बीच में रखा और कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे योजना प्रधानमंत्री मोदी के नेत्रित्व में चाहे लखपति दीदी बनाने का वादा हो, पक्का मकान बनाने का वादा हो, प्रधानमंत्री सड़क योजना हो या मनरेगा हो ये सब कार्यक्रम हम लोगों ने अनाउंस किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो लक्ष्य दिया है उसे वे समय सीमा के अन्दर पूरा करेंगे।
डाइनामाइट न्यूज़ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में महराजगंज PWD के प्रांतीय खंड में सड़क घोटाले को लेकर उन्होंने ने कहा कि वे मामले के जांच करवाएंगे।
Published : 27 January 2025, 6:58 PM IST
Topics : Dynamite News Hindi News Kamlesh Paswan Maharajganj PWD Road Scam Union Minister Kamlesh Paswan uttar pradesh