हिंदी
नई दिल्ली: बॉलिवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म “गली बॉय” के प्रोमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी लीड रोल में हैं। आलिया भट्ट इन दिनों न केवल अपनी फिल्म बल्कि रनबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में हैं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में जल्द ही कमबैक करेंगी बिपाशा बसु, इस मूवी में आयेंगी नजर..
आलिया भट्ट ने हालांकि अभी तक शादी को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है लेकिन उन्होंने यह बात स्पष्ट कर दी है कि अगर उनकी बेटी होती है तो वे उसका क्या नाम रखेंगी। दरअसल आलिया गली बॉय के प्रमोशन के सिलसिले में डांस रियलिटी शो “सुपर डांसर” में शरीक हुई थीं।
यह भी पढ़ें: आर. बाल्की को सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में गिनती हैं फैशन क्वीन सोनम कपूर
इस दौरान एक प्रतिभागी ने उनके नाम का गलत उच्चारण कर उन्हें आलिया की जगह आलमा बोल दिया। इस पर आलिया ने कहा, “आलमा बहुत ही सुंदर नाम है। मैं अपनी बेटी का नाम आलमा रखूंगी।” बता दें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म “गली बॉय” 14 फरवरी को “वेलेंटाइन डे” के मौके पर रिलीज की जाएगी।
Published : 12 February 2019, 6:53 PM IST
No related posts found.